छत्तीसगढ़ न्यूज़ वेबमीडिया उत्तर बस्तर कांकेर : ग्राम पंचायतों को मूलभूत की राशि जारी
उत्तर बस्तर कांकेर 22 अक्टूबर 2019
ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों के लिए अनुदान मद अंतर्गत राज्य शासन द्वारा कांकेर जिले को प्रथम किस्त की राशि 01 करोड़ बाईस लाख छत्तीस हजार रूपये प्राप्त हुए है, जिसे जिले के सभी 427 ग्राम पंचायतों को उनकी जनसंख्या के आधार पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालना अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे द्वारा जारी किया गया है।
जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड अंतागढ़ के 50 ग्राम पंचायतों के लिए 12 लाख 94 हजार 376 रूपये, विकासखण्ड भानुप्रतापपुर के 51 ग्राम पंचायतों के लिए राशि 15 लाख 32 हजार 277 रूपये, विकासखण्ड चारामा के 60 ग्राम पंचायतों के लिए राशि 16 लाख 44 हजार 383 रूपये, विकासखण्ड दूर्गूकोंदल के 44 ग्राम पंचायतों के लिए राशि 12 लाख 31 हजार 050 रूपये, विकासखण्ड कांकेर के 61 ग्राम पंचायतों के लिए राशि 16 लाख 16 हजार 083 रूपये, विकासखण्ड कोयलीबेड़ के 95 ग्राम पंचायतों के लिए राशि 31 लाख 270 रूपये और विकासखण्ड नरहरपुर के 66 ग्राम पंचायतों के लिए राशि 18 लाख 17 हजार 561 रूपये मूलभूत कार्यों के लिए जारी किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें