दिल्ली विश्वविद्यालय प्रोफेसर डॉ. अपूर्वानंद गांधी व्याख्यानमाला में DU Prof Apurvanand Gandi VyakhyanMala Speaker

छत्तीसगढ़ न्यूज़ वेबमीडिया रायपुर, 03 अक्टूबर 2019 गांधी जी आज भी प्रासंगिक: एक व्यक्ति का मन जहां इत्मिनान महसूस करें, वही वास्तविक जनतंत्र: श्री अपूर्वानंद : विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और विधायक व्याख्यान कार्यक्रम में हुए शामिल
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में आहुत दो दिवसीय विशेष सत्र के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और संसदीय कार्य मंत्री श्री रवीन्द्र चौबे, सहित विधानसभा के सदस्य गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित व्याख्यानमाला कार्यक्रम में शामिल हुए। व्याख्यानमाला कार्यक्रम विधानसभा परिसर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रेक्षागृह में आयोजित था। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध विचारक और प्रोफेसर डॉ. अपूर्वानंद ने व्याख्यानमाला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों, विचारों तथा उनके दर्शन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने गांधी जी के विचारों और दर्शन को आत्मसात कर जीवन को सम्मानपूर्वक जीने तथा राष्ट्र सेवा के प्रति गांधी जी की संकल्पनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
    श्री अपूर्वानंद ने मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष सहित विधानसभा सदस्यों को गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर विशेष सत्र आयोजित करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने जिस संसदीय लोकतंत्र की परिकल्पना की है, उसमें संसदीय आचरण का पालन करते हुए सभी वर्गों के हित के लिए विचार-विमर्श करना और उनके लिए कानून बनाना शामिल है। श्री अपूर्वानंद ने बताया कि गांधी जी सर्वोदय की बात किया करते थे। उन्होंने कहा कि एक भी व्यक्ति का मन जहां इत्मिनान महसूस करें, वही वास्तविक जनतंत्र है। उन्होंने यह भी बताया कि बहुसंख्यकवादी विचार समाज के लिए नुकसानदायक है। जो गांधी जी के सिद्धांतों के विरूद्ध है। श्री अपूर्वानंद ने बताया कि गांधी जी कहा करते थे राजनीति जीवन का अभिन्न अंग है, इसे मनुष्य जीवन को संगठित करने के रास्ते के रूप में देखना चाहिए।
    श्री अपूर्वानन्द ने बताया कि गांधी जी के लिए प्राथमिक इकाई ’व्यक्ति’ है। उन्होंने बताया कि गांधी जी के अनुसार स्वराज का अर्थ व्यक्ति का स्वयं पर राज है। श्री अपूर्वानंद ने गुजराती कवि नर्मद के उद्धृत तथ्यों से बताया कि गांधी जी मानते थे, कि अपमान का लंबा जीवन जीने से अच्छा है, अपमान के लिए लड़ते-लड़ते जीवन खो देना। गांधी जी का सिद्धांत नाइंसाफी के खिलाफ अहिंसात्मक रूप से लड़ना और सेवा भाव था। उन्होंने बताया कि गांधी जी के अनुसार कोई भी सभ्यता सभ्यता नहीं है, जो बड़ी आबादी का दमन कर रही हो। यह बात उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में महसूस किया। उन्होंने बताया कि गांधी जी अच्छा जीवन जीने के लिए जीवन के सिद्धांतों को ढूंढते रहे। उन्होंने अच्छे जीवन के लिए बराबरी, सेवा और अपमान बर्दाश्त न करने के सिद्धांत पर बल दिया। श्री अपूर्वानंद ने कहा कि राजनीति में सेवा का प्रवेश गांधी जी के जरिए होता है। गांधी जी के लिए आजादी की लड़ाई सिर्फ भारत से अंग्रेजों को हटाने की लड़ाई न होकर अपमान बर्दाश्त न करने की लड़ाई थी। गांधी जी का राष्ट्रवाद संकीर्ण न होकर अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रवाद था। उनके आंदोलन के समर्थन में कई विदेशी शामिल हुए, जो बाद में उनके विचारों के पूरी दुनिया में प्रवर्तक हो गए। गांधी जी ने व्यवस्था संतुलन को निजी विश्वास से अधिक बल दिया। गांधी जी ने बताया कि जीवन पद्धति के संरक्षण और विकास के मौके पैदा करना ही जनतंत्र का सिद्धांत है।

Photograph exhibition based on Gandhi's entire biography was held in the village Chhati

छत्तीसगढ़ न्यूज़ वेबमीडिया गांधी के सम्पूर्ण जीवन-वृत्त पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी ग्राम छाती में लगाई गई
   रायपुर, 03 अक्टूबर 2019

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा ग्राम छाती के नवनिर्मित मल्टी यूटिलिटी सेंटर में राष्ट्रपिता के सम्पूर्ण जीवन-वृत्त पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शन लगाई गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शुक्रवार चार अक्टूबर को प्रदर्शनी का शुभारम्भ करेंगे। सेंटर में स्थापित छायाचित्र प्रदर्शनी में गांधीजी के पोरबंदर (गुजरात) मंे स्थित घर, साबरमती आश्रम, उनकी विभिन्न गतिविधियों पर आधारित जीवन-वृत्त को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी चार से दस अक्टूबर तक लगाई जाएगी। साथ ही हाथकरघा (बुनकर) निगम के द्वारा हैण्डलूम कपड़ों की प्रदर्शनी विक्रय भी किया जाएगा। इसके अलावा यहां पर प्रदर्शनी लगाकर स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के द्वारा निर्मित उत्पादों को भी बेचा जाएगा।

Chief Minister Baghel will plant saplings in Canal Satyagraha Memorial Forest

छत्तीसगढ़ न्यूज़ वेबमीडिया मुख्यमंत्री श्री बघेल नहर सत्याग्रह स्मृति वन में पौधे रोपेंगे
    रायपुर, 03 अक्टूबर 2019

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शुक्रवार 04 अक्टूबर को धमतरी जिले के गौरव ग्राम कण्डेल में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल कण्डेल में सभा लेने के बाद पदयात्रा करते हुए ग्राम गागरा पहुंचेंगे, जहां पर वर्ष 1920 में ग्राम कण्डेल के किसानों द्वारा किए गए नहर सत्याग्रह के स्मृति-वन में पौधरोपण करेंगे।

    मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम गागरा में गौठान के समीप एवं तालाब के किनारे वन विभाग की पर्यावरण वानिकी योजना के तहत दो हेक्टेयर क्षेत्र में 11 लाख 37 हजार रूपए की लागत से 1500 पौधों का रोपण किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार एवं आयुर्वेदिक महत्व के आम, जामुन, अमरूद, अर्जुन, हर्रा, बेहड़ा, आंवला तथा शीरस के पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ग्राम गागरा में शहीद श्री संतोष नेताम की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। ग्राम गागरा निवासी आरक्षक श्री नेताम नगरी के मेचका थानांतर्गत नक्सल मुठभेड़ में 15 मई 2009 को शहीद हो गए थे।

    उल्लेखनीय है कि वर्ष 1920 में ब्रिटिश शासन द्वारा कण्डेल के किसानों पर नहर का पानी चोरी करने के झूठे आरोप में भारी-भरकम करारोपण किया गया था, जिसके विरोध में कण्डेल के मालगुजार बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में किसानों ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन किया, जिसे कण्डेल नहर सत्याग्रह के नाम से जाना जाता है। सत्याग्रह में शामिल होने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 21 दिसम्बर 1920 को धमतरी आए थे। उनके आने की खबर मिलते ही ब्रिटिश शासन ने किसानों पर आरोपित कर निःशर्त माफ कर दिया था। यह कण्डेल के सत्याग्रही किसानों की ऐतिहासिक जीत थी। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर इस सत्याग्रह को यादगार बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा पदयात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन ग्राम कण्डेल, गागरा व छाती में किया जाएगा।

Chief Minister to launch 'Gandhi Vichar Yatra' from Kandel on October 4

छत्तीसगढ़ न्यूज़ वेबमीडिया मुख्यमंत्री 4 अक्टूबर को कंडेल से करेंगे ’गांधी विचार यात्रा’ का शुभारंभ
       रायपुर, 03 अक्टूबर 2019

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 04 अक्टूबर को रायपुर से सवेरे 10.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11 बजे धमतरी जिले के ग्राम कंडेल पहुंचेंगे और वहां ’गांधी विचार यात्रा’ का शुभारंभ करेंगे। श्री बघेल कंडेल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आम सभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ‘गांधी विचार यात्रा‘ के साथ ग्राम छाती तक पद यात्रा करेंगे और वहां से शाम पांच बजे रवाना होकर 5.30 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री रायपुर के शहीद स्मारक में रात 7.10 बजे ’कौशल्या के राम’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Chief Minister honored women commandos working in the field of social reform

छत्तीसगढ़ न्यूज़ वेबमीडिया ​​​​​​​समाज सुधार के क्षेत्र में कार्य कर रही महिला कमाण्डों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
       रायपुर, 03 अक्टूबर 2019  महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम एवं साथी कमाण्डों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, संसदीय कार्य मंत्री श्री रविन्द्र चौबे सहित अन्य मंत्री एवं विधायक उपस्थित थे।

    इस मौके पर पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम के साथ दुर्ग, राजनांदगांव और बालोद जिले की विभिन्न गांवों के लगभग 350 महिला कमाण्डांे कार्यक्रम में आयी थी। पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम ने बताया कि इन तीनों जिलों के विभिन्न गांवों में 10-10 महिलाओं को महिला कमाण्डों बनाया गया है। ये महिला कमाण्डांे निःशुल्क रूप से अपने-अपने गांवों में नशामुक्ति, स्वच्छता सहित अनेक सामाजिक बुराईयों को मिटाने का काम कर रही हैं। महिला कमाण्डों द्वारा सामाजिक बुराईयों को मिटाने और शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण सहित सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कमाण्डों द्वारा नशाबंदी, दहेज प्रथा, अंधविश्वास, टोनही प्रथा, लिंग भेद, बाल विवाह, भू्रण हत्या पर अंकुश लगाने के लिए जन-जागरूकता का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिला कमाण्डांे कानून के दायरे में रहकर काम करते हैं। हमें पुलिस का संरक्षण भी मिलता है और समय-समय पर पुलिस विभाग द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाता है। उन्होंने बताया कि सामाजिक बुराईयों को खत्म करने के उद्देश्य से महिला कमाण्डों की शुरूआत 2006 से गुण्डरदेही से हुई थी और आज 14 जिलों में इसका विस्तार हो गया है। 
Chhattisgarh News Online, Chhattisgarh Breaking News, Chhattisgarh Government News, Chhattisgarh News Summary, Chhattisgarh News Papers. Chhattisgarh News Channels
  • Bastar News
  • Bijapur News
  • Bilaspur News
  • Dhamtari News
  • Durg News
  • Janjgir-Champa News
  • Jashpur News
  • Kabirdham News
  • Korba News
  • Korea News
  • Mahasamund News
  • Narayanpur News
  • North Bastar News
  • Raigarh News
  • Raipur News
  • Rajnandagon News
  • South Bastar News
  • Surguja News
  • Along with Bhilai News, Kawardha News, Kanker News and Jagdalpur News
    Visit Chhattisgarh @Blogger Blogspot Mega Blog!