छत्तीसगढ़ न्यूज़ वेबमीडिया राजनांदगांव : मेरेगांव में बच्चों ने कलेक्टर से कहा सेना में जाएंगे
- कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य ने किया मोहला-मानपुर में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण, बच्चो से कहा कि सैनिक बनना सबसे गौरवशाली बात
- दौरे में स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, तहसील कार्यालय, स्वास्थ्य केन्द्र व गौठान का किया निरीक्षण
राजनांदगांव 22 अक्टूबर 2019
कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य ने ग्राम पंचायत मानपुर-मोहला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धुपसाल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से सभी विषयों के संबंध में चर्चा की और अंग्रेजी पर भी विशेष ध्यान देने कहा। इसी प्रकार शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला मेरेगांव का भी निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने बच्चों से पूछा क्या बनना चाहते हो तो बच्चों ने बताया कि सेना में जायेंगे। कलेक्टर ने बच्चों को मेहनत करने के लिए कहा। उन्होंने बच्चों को सैद्धांन्तिक विषयों पर ज्यादा ध्यान देने कहा। उन्होंने कहा मूल किताब पढ़ने के साथ आधारभूत ज्ञान (बेसिक प्रिंसिपल) को समझना ज्यादा जरूरी है। उन्होंने बच्चों से चर्चा की। चर्चा के दौरान बच्चों को बताया कि जितना अभ्यास करोगे उतना अच्छा रहेगा। कलेक्टर ने प्राचार्य श्री अखिलेश कुमार लाल से बच्चों के विषय में चर्चा की और बच्चों को मूल किताब पढने के साथ-साथ प्रायोगिक ज्ञान भी देने के निर्देश दिए।
आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया -
जिले के ग्राम बांधाबाजार में कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षिका से बच्चों तथा गर्भवती माताओं के बारे में जानकारी लेकर जरूरी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र के मरम्मत कराने के निर्देश सरपंच को दिए।
तहसील कार्यालय का निरीक्षण -
कलेक्टर श्री मौर्य ने अंबागढ़ चौकी तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने नायब तहसीलदार को लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तनुजा सलाम भी मौजूद थी। प्रकरणों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए कलेक्टर ने विशेष तौर से एसडीएम को शीघ्र अतिशीघ्र लंबित प्रकरणों को निपटाने के निर्देश दिए।
गौठान का किया निरीक्षण -
कलेक्टर श्री मौर्य ने नवागांव में आदर्श गौठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वर्मी टैंकए नाडेप का निरीक्षण किया। इसके अलावा ग्रामवासियों को गौठान समिति बनाने के लिए भी कहा। शासन के नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के अंतर्गत कलेक्टर के समक्ष पंचायत सचिव रामकुमार राउत ने बताया कि 14वें विŸा आयोग के विŸा राशि के माध्यम से सौर ऊर्जा चलित पंप लगाया गया है। जिससे पानी की कमी न हो। कलेक्टर ने ग्रामवासियों को पंचायत निधि के माध्यम से परंपरागत गौठान तैयार करने कहा।
कलेक्टर ने कहा नवागांव का आदर्श गौठान सबसे अच्छा होगा। इसके अलावा कलेक्टर ने ग्रामवासियों से कहा कि काम के साथ-साथ खान-पान में भी ध्यान देने कहा। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दे तथा छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र भेजने कहा। इसके अलावा राज्य शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कलेक्टर ने ग्रामवासियों को धान खरीदी के लिए पंजीयन अवश्य कराने कहा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें