छत्तीसगढ़ न्यूज़ वेबमीडिया राज्यपाल ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
रायपुर, 18 अक्टूबर 2018 राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के जीवन का प्रत्येक क्षण हमें एक आदर्श जीवन जीने की सीख देता है। यह उत्सव हमें याद दिलाता है कि जो लोग सत्य, सदाचार और अच्छाई के रास्ते पर चलते हैं, उनकी सदैव जीत होती है। राज्यपाल ने कहा कि इस महान पर्व के उपलक्ष्य पर हमें सत्य और परोपकार के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।