छत्तीसगढ़ न्यूज़ वेबमीडिया मुंगेली : जिले में 36 नवीन गोठानों की स्वीकृति : गोवर्धन पूजा के दिन होगी भूमि पूजन : निर्मित 72 गोठानों में मनाया जाएगा गोठान दिवस
मुंगेली 25 अक्टूबर 2019
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने पशुओं के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए जिले में 36 नवीन गोठानों की स्वीकृति दी है। इन नवीन सभी गोठानों का निर्माण हेतु गोवर्धन पूजा के दिन भूमि पूजन किया जाएगा। इसी तरह जिले में निर्मित 72 गोठानों में गोवर्धन पूजा के दिन को गोठान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस हेतु कलेक्टर डॉ. भुरे ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एचके शर्मा ने आज यहां बताया कि जनपद पंचायत लोरमी के ग्राम कोदवामहंत, कोयलारी, कंचनपुर, डिंडौरी चि., डोंगरिया, टिंगीपुर, बांधा, बिजराकापाकला, मोहतरा तेली, लछनपुर, नवागांव जै., सरईपतेरा, सिंघनपुरी, घाठापानी, हरनाचाका और छतौना में नवीन गोठान की स्वीकृति दी गई है। इसी तरह जनपद पंचायत मुंगेली के ग्राम छतौना, मजगांव, भैसमुड़ा, रामपुर, खुर्सी, चमारी, जोगीपुर, दुल्लापुर, भुसंडी, नारायणपुर, कोसमा, बुंदेली, पदमपुर तथा जनपद पंचायत पथरिया के ग्राम नगपुरा, सांवा, सेंदरी, डांड़गांव, पथरगढ़ी, अण्डा, तरकीडीह और हथनीकला में नवीन गोठान की स्वीकृति दी गई है। इन सभी नवीन गोठानों का निर्माण हेतु गोवर्धन पूजा के दिन भूमि पूजन किया जाएगा। इसी तरह जिले में निर्मित 72 गोठानों में गोवर्धन पूजा के दिन को गोठान दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें