Korba: Continuous inspection for smooth operation of Gothan and submit report: Collector

छत्तीसगढ़ न्यूज़ वेबमीडिया कोरबा : गौठानों के सुचारू संचालन के लिए सतत् निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करे: कलेक्टर :  नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी की समीक्षा बैठक
कोरबा 25 अक्टूबर 19

जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने निर्देशित किया है कि छत्तीसगढ़ शासन की महती ग्राम सुराजी योजना के तहत् निर्मित गौठानों की सुचारू संचालन हेतु विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सतत् निरीक्षण करें तथा निरीक्षण प्रपत्र भरकर जिला कार्यालय में जमा करें। गौठान संचालन में किसी भी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।
उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया की गौठान संचालन समिति के संयुक्त खाते 26 अक्टूबर तक बैंक में खुलवाकर जिला कार्यालय को जानकारी उपलब्ध करायी जाये। ग्राम पंचायतों में गौठान समिति की बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। गौठान में पंजियों का संधारण नियमित रुप से किया जाये तथा जनपद स्तर पर करारोपण अधिकारी की ड्यूटी लगाते हुए पंजियों का निरीक्षण करायें। पंजियों का संधारण सचिव एवं कोषाध्यक्ष के माध्यम से किया जावे। गौठानों में संरचना के जर्जर होने या टूटने पर तत्काल मरम्मत/सुधार कार्य किया जाये। गौठानों में लिये जाने वाले प्रस्तावित कार्य अनुमेय कार्य मनरेगा से तथा गैर अनुमेय कार्य का प्रस्ताव डी.एम.एफ. शाखा में जमा करायें।
बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के द्वारा गौठानों के कार्यों के तकनीकी स्वीकृति करने हेतु जनपदवार लक्षित तिथि निर्धारित की गई। जनपद पंचायत कोरबा के लिये 25 अक्टूबर, करतला के लिये 26 अक्टूबर, कटघोरा के लिये 27 अक्टूबर, पाली के लिये 26 अक्टूबर एवं पोड़ीउपरोड़ा के लिये 28 अक्टूबर निर्धारित की गई है। गौठान एवं चारागाह हेतु नये निरीक्षण प्रपत्र विस्तृत रुप से बनाये जाने के लिये निर्देशित किया गया। जिसमें कृषि विभाग/उद्यान विभाग को अधिक से अधिक गौठानों के निरीक्षण के निर्देश दिये गये।
नरवा अंतर्गत कार्यपालन अभियंता, ग्रा.यां.सेवा, कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग, एवं कृषि विभाग, अंतर्गत आई.डब्ल्यू.एम.पी. के मृदा संरक्षण सदस्यों को नालों के सर्वेक्षण हेतु 25 टीम बनाने हेतु निर्देशित किया गया। जिला पंचायत के सभाकक्ष में इस 25 टीम के सभी सदस्यों को 31 अक्टूबर को नरवा के डी.पी.आर.,चेकलिस्ट एवं ग्राउंड टुथ्रिंग के विषय में प्रशिक्षण दिया जाये। नरवा हेतु गठित टीम को 02 पाली में 01 नवम्बर 2019 से 04 नवम्बर 2019 तक नालों के सर्वेक्षण हेतु फील्ड भेजा जाये तथा 06 नवम्बर 2019 को जिला पंचायत के सभाकक्ष में टीमवार प्रस्तुतिकरण देकर रीच टू वेली सर्वें करते हुए फोटो डी.पी.आर. में संलग्न की जाए।
ग्रीन फोडर प्रोडक्शन यूनिट तथा बायोगैस, मिनी राईस मिल, कृषि यंत्र-मिनी हार्वेस्टर, मॉडल गौठानों में कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये। गौठान संचालनकर्ता समूहों को अधिकाधिक जीविकोपार्जन की गतिविधियों से जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया। पशुधन विकास विभाग को पशुओं के बधियाकरण, वैक्सीनेशन, ए. आई. उपचार करने एवं नियमित रुप से समस्त गौठानों में जाकर पशुओं के देखभाल किये जाने के निर्देश दिये गये।
कलेक्टर ने कहा कि पशुधन विकास विभाग को गौठानों में प्रतिदिन पशुओं की उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा किसी भी पशु की दुर्घटना में मृत्यु होने पर समस्त जिम्मेदारी पशुधन विकास विभाग की मानी जावेगी।
गौठानों के सुचारु संचालन हेतु गौठान प्रबंधन समिति , महिला स्वसहायता समूह को प्रशिक्षण देने के लिये एक माह का प्रशिक्षण मॉड्यूल बनाने के लिए एन.आर.एल.एम. को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि 61 गौठानों के लिये 30 टीमें बनायी जाये जिसमें कृषि विभाग/उद्यानिकी विभाग, पशुधन विभाग, तकनीकी सहायक, मनरेगा/उप अभियंता, एन.आर.एल.एम., सुपरवाईजर, महिला बाल विकास विभाग को शामिल किया जाए एवं सभी को  जिला स्तरीय प्रशिक्षण भी दिया जाये। उन्होंने निर्देशित किया कि 31 अक्टूबर 2019 को समस्त गौठानों के निरीक्षण प्रपत्र जिला कार्यालय में जमा कराया जाए। गौठानों के बेस लाईन सर्वे का प्रपत्र जमा करने एवं वन-धन हेतु चयनित स्थल में संशोधन कर गौठानों में स्थल चयन करने के लिए सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा को निर्देशित किया गया।
समीक्षा बैठक में श्री बी.पी. भारद्वाज परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा, श्रीमती ममता यादव डिप्टी कलेक्टर, श्री अशोक देवांगन, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कोरबा, श्री सी.एल. धाकड़ कार्यपालन अभियंता सिंचाई विभाग, श्री एम.जी. श्यामकुवंर उप संचालक कृषि विभाग, श्री रात्रे उप संचालक उद्यानिकी विभाग, श्री एस.पी. सिंह उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग, सुश्री प्रीति पवार सहायक परियोजना अधिकारी राष्ट्रीय आजीविका मिशन, श्री संदीप डिक्सेना सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी/कार्यक्रम अधिकारी सर्व जनपद पंचायत सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Chhattisgarh News Online, Chhattisgarh Breaking News, Chhattisgarh Government News, Chhattisgarh News Summary, Chhattisgarh News Papers. Chhattisgarh News Channels
  • Bastar News
  • Bijapur News
  • Bilaspur News
  • Dhamtari News
  • Durg News
  • Janjgir-Champa News
  • Jashpur News
  • Kabirdham News
  • Korba News
  • Korea News
  • Mahasamund News
  • Narayanpur News
  • North Bastar News
  • Raigarh News
  • Raipur News
  • Rajnandagon News
  • South Bastar News
  • Surguja News
  • Along with Bhilai News, Kawardha News, Kanker News and Jagdalpur News
    Visit Chhattisgarh @Blogger Blogspot Mega Blog!