छत्तीसगढ़ न्यूज़ वेबमीडिया मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्यपाल से भेंट कर धनतेरस और दीपावली की दी बधाई
रायपुर 25 अक्टूबर 2019
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सुश्री अनसुईया उइके से मुलाकात की और उन्हें धनतेरस और दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल ने दीपावली पर्व पर दी शुभकामनाएं
रायपुर, 25 अक्टूबर 2019 राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने दीपों के महापर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि दीपावली का त्यौहार हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा है कि दीपावली का त्यौहार समस्त नागरिकों के लिए मंगलमय हो और उनका जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर हो।
राज्यपाल सुश्री उइके का दौरा कार्यक्रम
रायपुर, 25 अक्टूबर, 2019
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 26 अक्टूबर 2019 को पूर्वान्ह 11 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से राजकीय वायुयान से प्रस्थान करेंगी और 11ः40 बजे छिन्दवाड़ा जिले के ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पहुंचेंगी। इसके बाद विश्राम भवन (सर्किट हाउस) के लिए प्रस्थान करेंगी।
सुश्री उइके का 27 एवं 28 अक्टूबर 2019 का समय आरक्षित रहेगा और 29 अक्टूबर 2019 को दोपहर 02 बजे सर्किट हाउस से जुन्नारदेव के लिए प्रस्थान करेंगी और शाम 4 बजे जयश्री लान बंधा रोड जुन्नारदेव में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी। इसके बाद शाम 08-00 बजे बाजार चौक दमुआ में कवि सम्मेलन में शामिल होंगी। राज्यपाल 30 अक्टूबर 2019 को संध्या 07ः40 बजे छिन्दवाडा से रोहनाकला के लिये प्रस्थान करेंगी और 08 बजे से शिवमंदिर के पास आयोजित दीपावली मिलन समारोह में भाग लेंगी।
दीपावली की पूर्व संध्या पर राजभवन में हुआ दीपावली मिलन : राज्यपाल ने राजभवन परिवार को दी दीपावली की शुभकामनाएं
रायपुर, 25 अक्टूबर, 2019
दीपावली की पूर्व संध्या पर राजभवन में आज दीपावली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री सोनमणि बोरा ने राज्यपाल और समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री एन.के. चन्द्रवंशी, उप सचिव श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी राज्यपाल को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें