Janjgir-Champa: Census 2021: Enumerator and supervisor will be appointed & More

छत्तीसगढ़ न्यूज़ वेबमीडिया जांजगीर-चांपा : जनगणना 2021: प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की होगी नियुक्ति
जांजगीर-चांपा, 25 अक्टूबर 2019

भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनगणना 2021 के लिए अधिसूचना का प्रकाशन किया जा चुका है। जनगणना का कार्य दो चरणों में होगा। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में अप्रैल से सितंबर 2020 तक मकानसूचीकरण एवं एनपीआर अद्यतन किया जाएगा। द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी 2021 में किया जाएगा। यह कार्य फिल्ड प्रगणको एवं पर्यवेक्षकों द्वारा संपादित होगा। पर्यवेक्षक एवं प्रगणको का दायित्व शासकीय सेवकों को दी जाएगी। नियुक्त शासकीय सेवक की 18 बिंदुओ की जानकारी सेंट्रल मानिटरिंग एण्ड मैनेजमेंट सस्टिम के पोर्टल में अपलोड की जाएगी।

जांजगीर-चांपा : अटेंडेंट (संविदा) पद हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 25 अक्टूबर 2019

   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जांजगीर द्वारा गत 23 अक्टूबर को शासकीय जी.एन.एम.प्रशिक्षण केन्द्र जांजगीर मंे अटेंडेंट (संविदा) पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसका दावा-आपत्ति हेतु पात्र-अपात्र सूची शासकीय जी.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र जांजगीर के परिसर में एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जांजगीर-चांपा के सूचना पटल में चस्पा कर दी गई है। वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट जांजगीर-चांपा डॉट जीओव्ही डॉट इन में अपलोड किया गया है। दावा-आपत्ति हेतु अभ्यर्थी 26 अक्टूबर सायं 5 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जांजगीर-चांपा में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

जांजगीर-चांपा : पांच पीड़ित परिवारों को 20 लाख रूपये की सहायता
जांजगीर-चांपा 25 अक्टूबर 2019

विभिन्न घटनाओं में पांच लोगों के आकस्मिक निधन पर पीड़ित परिवारों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अकलतरा तहसील के ग्राम बरगवां की कुमारी दुर्गा यादव, पामगढ़ तहसील के ग्राम केसला के नरेश कुमार, अकलतरा के ग्राम बम्हनीडीह के दीपक कुमार, पामगढ़ तहसील के ग्राम झिलमिली की कुमारी जेसिका और मालखरौदा तहसील के ग्राम खेमड़ा की कुमारी रितू साहू की आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर उनके निकट वारिस क्रमशः किशुनलाल यादव, श्रीमती अमरीका बाई, श्री कामता प्रसाद, श्री गुलाबचंद और श्री लखेश्वर प्रसाद को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
जांजगीर-चांपा : खरीफ  विपणन वर्ष 2019-20 :  सभी धान खरीदी केन्द्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
जांजगीर-चांपा, 25 अक्टूबर 2019

 कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और पर्यवेक्षण के लिए नोडल अधिकारियों की केन्द्रवार नियुक्ति कर दी है। जारी आदेश के अनुसार किसान केन्द्र के समिति मुख्यालय में किये जा रहे किसान पंजीयन की निगरानी करेंगे तथा 31 अक्टूबर 2018 को पंजीयन के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। खरीदी अवधि में उपार्जन केन्द्रों की सतत् निगरानी कर सप्ताहिक भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। खरीदी केन्द्रों की जांच के लिए चेकलिस्ट भी जारी किया गया है।
  जारी आदेश के अनुसार जनपद सी.ई.ओ. बम्हनीडीह को बम्हनीडीह, पोड़ीशंकर व करनौद तथा जनपद सी.ई.ओ. डभरा को अमलडीहा, बघौद व दर्री का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार सक्ती सी.ई.ओ. को देवरमाल, रगजा, मसनियाखुर्द, सी.ई.ओ. जैजैपुर को कैथा, कचंदा, भोथीडीह, सी.ई.ओ. बलौदा को खैजा, बक्सरा, गतवा, सी.ई.ओ. मालखरौदा को मालखरौदा, मुक्ता, अड़भार, सी.ई.ओ. अकलतरा को कोटमीसोनार, अकलतरी सांकर, सी.ई.ओ. नवागढ़ को पेण्ड्री, धुरकोट, मुनंुद, सी.ई.ओ. पामगढ़ को जेवरा, मेऊ, मेहंदी, डी.ई.ओ. जांजगीर को घुटिया, कुटरा, डी.ई.ओ. सक्ती को सक्ती, सोंठी, परसदाखुर्द, बी.ई.ओ. अकलतरा को भैंसतरा, हरदी, बी.ई.ओ. जैजैपुर को झरप, अरसिया, सेंदरी, बी.ई.ओ. मालखरौदा को आमनदुला, भठोरा, बड़ेसीपत, बी.ई.ओ. डभरा को जवाली, पुटीडीह, बी.ई.ओ. सक्ती को झालरौंदा, चिखलरौंदा, रायपुरा, बी.ई.ओ. नवागढ़ को गोधना, मिस्दा, धाराशिव, बी.ई.ओ. बम्हनीडीह को तालदेवरी, डभराखुर्द, बी.ई.ओ. बलौदा को कोरबी, जर्वे, बीईओ पामगढ़ को भैंसो, ससहा, पकरिया, उप संचालक कृषि को सरखो, पहरिया,  सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को बलौदा, महुदा, चारपारा, ई.ई. माइनर चांपा को दारंग, कुम्हारीकला, ए.ई.आर.ई.एस. को नवागढ़, बरगवां, कर्रा, एस.डी.ओ. ई.एण्ड. एम. को सिवनी, नैला, बोड़सरा, सहायक संचालक मत्स्य को लगरा, कोड़ाभाठ, कोसा, मुलमुला, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ को बम्हनीडीह, बिर्रा, घिवरा, उप संचालक हेण्डलूम को ठठारी, दर्राभांठा, बाराद्वार, ई.ई. पीडब्ल्यूडी को भातमाहुल, कांसीगढ़, महुदा, एस.डी.ओ. पीडब्ल्यूडी सक्ती को फगुरम और भांठा, ईई डब्ल्यूआरडी शिवरीनारायण को तुलसी, सिउड़, श्रम पदाधिकारी को खोखरा, बनारी, महंत, एस.डी.ओ. पीएचई सक्ती को मुक्ता, खजुरानी, ओड़केरा, अनुविभागीय अधिकारी जलसंसाधन विभाग अकलतरा को लोहर्सी, खरौद, राहौद, अनुविभागीय अधिकारी नेशनल हाईवे जैजैपुर को आमगावं, दतौद, सहायक अभियंता क्रेडा को भोथिया, डोंगिया, अकलसरा, सहायक संचालक रेशम को, कमरीद, कोसमंदा, बंसुला, सहायक संचालक उद्यान जांजगीर को करूमहु, पकरिया, पोड़ी, सहायक अभियंता पीएचई को सलखन, नगुरडीह, शिवरीनारायण , सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं को सेमरा, खिसोरा, किरीत, कार्यपालन अभियंता डब्ल्यू. आर. डी. सक्ती को किरारी, खैरा, पोरथा, पशु चिकित्सक अधिकारी डभरा को चन्द्रपुर, सपोस, बारापीपर, अनुविभागीय अधिकारी डब्ल्यू. आर. डी. अकलतरा को कोटगढ़, चोरभट्ठी, कार्यपालन अभियंता मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना को केरा, कटौद, कामता, य अधिकारी पी.एच.ई. डभरा को चरौंदा, पाडरमुड़ा, सिंघरा, कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना जांजगीर को रसौटा, तनौद, खोरसी, कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति जांजगीर को भिलौनी, डोंगाकोहरौद, अनुविभागीय अधिकारी हसदेव नहर उप संभाग क्रमांक चार सक्ती को पोता, करीगांव, सुलौनी, सहायक अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग सक्ती को, सकरेली, मोहंदीकला, सकर्रा, सहायक पशुचिकित्सक अधिकारी मालखरौदा को बुंदेली, पिहरीद, बडेरबेली, सहायक पशुचिकित्सक अधिकारी अड़भार को देवगांव, पिरदा, बेल्हाडीह, अनुविभागीय अधिकारी हसेदव नहर जल प्रबंध संभाग लोहर्सी को पामगढ़, पकरिया, कोसला, अनुविभागीय अधिकारी सी.बी.सी. शाखा नहर उप संभाग सिवनी चांपा को बाराद्वार, डुमरपारा, लवसरा, कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगो नहर संभाग क्रमांक 6 सक्ती को बरपाली, नगरदा, पतेरापाली, पशुचिकित्सक अधिकारी सक्ती को असौदा, डोढ़की, जर्वे, उप अभियंता मिनीमाता बांगो नहर उप संभाग डभरा को बड़ेकटेकोनी, कांसा, छोटेकोनी, सब इंजीनियर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी अनुविभाग डभरा को फरसवानी, बरतुंगा, देवरघटा, सब इंजीनियर मिनीमाता बांगो नहर उप संभाग को किरारी, रेड़ा, कोटमी, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा डभरा को धुरकोट, कंवली, सिंचाई विभाग डभरा को सिरियागढ़, डभरा, सहायक मत्स्य अधिकारी को सांेठी, झर्रा, चोरिया, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग संभाग चांपा को गिधौरी, कड़ारी, सरहर, अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उप संभाग चांपा को अमरूवा, सारागांव, लखाली, अनुविभागीय अधिकारी आर.ई.एस. मालखरौदा को घोघरी, छपोरा, नरियरा, जनरल मैनेजर डी.आई.सी. को पिसौद, मड़वा, उच्चभट्ठी, सिंचाई विभाग जांजगीर को कापन, तिलई, बरगवां, अनुविभागीय अधिकारी आर.ई.एस.अकलतरा को अमोरा, नरियरा, अकलतरा, सहायक अभियंता ग्राम योजना सेवा उप संभाग मालखरौदा को हसौद, चिस्दा, किकिरदा, पशु चिकित्सा अधिकारी अकलतरा को तरौद, किरारी, खपरी, उप अभियंता बांगो नहर संभाग सक्ती को तुषार, नंदेली, देवरघटा, पशु चिकित्सक सहायक शल्यज्ञ चांपा को चांपा सिवनी, अफरीद, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग जांजगीर को गौद, अमोदा, भैंसदा और पशु चिकित्सा अधिकारी बलौदा को खिसोरा व जावलपुर का नोडल अधिकारी बनाया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Chhattisgarh News Online, Chhattisgarh Breaking News, Chhattisgarh Government News, Chhattisgarh News Summary, Chhattisgarh News Papers. Chhattisgarh News Channels
  • Bastar News
  • Bijapur News
  • Bilaspur News
  • Dhamtari News
  • Durg News
  • Janjgir-Champa News
  • Jashpur News
  • Kabirdham News
  • Korba News
  • Korea News
  • Mahasamund News
  • Narayanpur News
  • North Bastar News
  • Raigarh News
  • Raipur News
  • Rajnandagon News
  • South Bastar News
  • Surguja News
  • Along with Bhilai News, Kawardha News, Kanker News and Jagdalpur News
    Visit Chhattisgarh @Blogger Blogspot Mega Blog!