छत्तीसगढ़ न्यूज़ वेबमीडिया कोरबा : कलेक्टर द्वारा नगर पालिका परिषद् दीपका प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया गया औचक निरीक्षण
कोरबा 24 अक्टूबर 19
कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने आज दीपका में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। चिकित्सकों सहित अन्य कर्मचारियों के अस्पताल से नदारद रहने को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुये सभी अनुपस्थित चिकित्सकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं। इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्र में अव्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुये बीएमओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने दीपका नगर पालिका परिषद् अंतर्गत सफाई व्यवस्था, ग्राम उड़ता में आदर्श गौठान का निरीक्षण तथा मुनगाडीह में निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मुनगाडीह में आवागमन हेतु शीघ्र ही स्थाई पुल के निर्माण के निर्देश भी दिये।
कलेक्टर श्रीमती कौशल ने ग्राम उड़ता में बने गौठान का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहॉं उन्होंने अपूर्ण कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुये शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश जनपद सीईओ को दिये। गौठान के कार्यों में लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर ने सब इंजीनियर को नोटिस जारी करने और 10 नवम्बर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को बिलासपुर-पाली मार्ग मंे मुनगाडीह के पास आवागमन को सामान्य बनाने हेतु शीघ्र स्थाई पुल निर्माण करने के भी निर्देश दिये।
विद्यार्थियों के साथ बैठकर की मध्यान्ह भोजनः- कलेक्टर श्रीमती कौशल ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुनगाडीह में विद्यार्थियों से चर्चा कर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। यहॉं उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया। उन्होंने मुनगाडीह में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण भी किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें