छत्तीसगढ़ न्यूज़ वेबमीडिया काम के दबाव से मुक्ति के लिए कर्मचारी कार्य के अलावा अन्य गतिविधियों से जुड़ें: सचिव सोनमणि बोरा
रायपुर, 23 अक्टूबर, 2019 राज्यपाल के सचिव सोनमणि बोरा ने आज राजभवन के कांफ्रेंस हॉल में राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि राजभवन के सारे अधिकारी-कर्मचारी प्रतिदिन शासकीय कार्यों में व्यस्त रहते हैं। कर्मचारियों को काम के दबाव से राहत दिलाने के लिए कार्य के अलावा अन्य गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। इसके लिए राजभवन सचिवालय में समय-समय पर खेलकूद, बुक रीडिंग और अन्य गतिविधियां आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही माह में आने वाले प्रमुख दिवस पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री बोरा ने कहा कि सचिवालय से सेवानिवृत्त तथा स्थानांतरित होने वाले कर्मचारियों के लिए विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और प्रतीक चिन्ह भी दिए जाएंगे। इस अवसर पर राज्यपाल के उप सचिव श्रीमती रोक्तिमा यादव तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें