छत्तीसगढ़ न्यूज़ वेबमीडिया दुर्ग : आपदा पीड़ित परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता
दुर्ग 23 अक्टूबर 2019
जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दुर्ग तहसील के ग्राम उतई निवासी स्व प्रीतम शिवारे को विगत 4 जुलाई को रात को घर मे सोते वक्त साँप ने काट लिया था। जिसके बाद उनको जिला अस्पताल दुर्ग में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान प्रीतम की मृत्यु ही गई थी। जिला प्रशासन द्वारा आरबीसी की धारा 6 ,4 के तहत मृतक के परिवार को यह सहायता प्रदान की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें