छत्तीसगढ़ न्यूज़ वेबमीडिया रायपुर, 21 अक्टूबर 2019 पुलिस स्मृति दिवस पूरे भारत में बड़े जोर शोर से मनाई जा रही है, एक से एक परेड हो रहे हैं, नमन श्रद्धांजलि अभिनंदन आदि कार्यक्रम हो रहे हैं साथ ही साथ पुलिस की बहादुरी, शौर्य शहादत को खूब याद किया जा रहा है. यह दिन इसी पुलिस स्मृति को सामने लाने और रखने के लिए ही है अगर पुलिस है तो हम सुरक्षित हैं. जहां पुलिस ना हो वहां गुंडा और राक्षसराज कैसे राज करता है यह सब हम खबरों में पढ़ते रहते हैं एक खाकी का प्रेजेंस एक पूरी राक्षस भीड़ को खदेड़ने के लिए पर्याप्त होती है यह कभी न कभी आपने स्वयं भी देखा होगा अनुभव किया होगा.
छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ने पुलिस स्मृति दिवस पर अपने उद्गार व्यक्त किए हैं एक विशेष संदेश में आइए पढ़ते हैं भूपेश बघेल ने पुलिस स्मृति दिवस पर क्या कहा है
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन करते हुए पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का किया अभिनंदन
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों का नमन करते पुलिस सेवा के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों का अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश मंे कहा है कि देश की एकता और अखण्डता, प्रदेश एवं देशवासियों की सुरक्षा के कर्तव्य पालन में अपने जीवन का बलिदान करने की मिसालें दुर्लभ ही होती है। पुलिस की नौकरी सिर्फ आजीविका का साधन नहीं, बल्कि एक जज्बा है। पुलिस बल मंे शामिल लोग असाधारण तथा असामान्य जीवन जीते हुए 24 घण्टे जनता की सुरक्षा मंे डटे रहते हैं। पुलिस सेवा के लोग जब अपनी जान-जोखिम मंे डालकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं, तभी हम अपने घरों मंे सुरक्षित रह पाते हैं। छत्तीसगढ़ जैसे नक्सल प्रभावित राज्य में यह जोखिम और भी बढ़ जाता है। सशक्त बलों के कंधे से कंधा मिलाकर छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने नक्सली गतिविधियों का मुकाबला किया है और शहादत दी है। उनकी शहादत खाली न जाये, यह सुनिश्चित करना हम प्रदेशवासियों की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर मैं शहीदों को नमन करता हूं तथा पुलिस सेवा के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों का भी सादर अभिनंदन करता हूं, जो अपना जीवन दांव पर लगाकर कर्तव्य निर्वहन कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें