छत्तीसगढ़ न्यूज़ वेबमीडिया राज्यपाल श्रीमती पटेल ने पुरखौती मुक्तांगन का किया भ्रमण
रायपुर, 11 सितंबर 2018 राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज शाम यहां अटल नगर (नया रायपुर) में स्थित पुरखौती मुक्तांगन का भ्रमण किया। वहां पर उन्होंने बस्तर प्रखण्ड में धुर्वा और मुरिया जनजातियों के आवास गृहों एवं घोटुल की प्रतिकृति का अवलोकन किया और आदिवासी संस्कृति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मुक्तांगन स्थित मातागुड़ी और नारायणपाल मंदिर की प्रतिकृति का भी अवलोकन किया और आदिवासियों की धार्मिक मान्यताओं आदि की जानकारी ली। राज्यपाल के समक्ष पंथी नृत्य एवं करमा नर्तक दलों ने नृत्य प्रस्तुत किया। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने नर्तकों से बातचीत की और उनकी प्रशंसा की। इस अवसर पर संस्कृति विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक और संचालक श्री तारण सिन्हा तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें