छत्तीसगढ़ न्यूज़ वेबमीडिया रायपुर, 19 अक्टूबर 2019 मुख्यमंत्री ने ठाकुर प्यारेलाल सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में सहकारिता के जनक ठाकुर प्यारेलाल सिंह की पुण्यतिथि 20 अक्टूबर पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने ठाकुर प्यारेलाल सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम को आगे ले जाने के साथ ही राजनांदगांव में मिल मजदूरों को अधिकार दिलाने के लिए किये गये आंदोलन और जनजागरण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने छत्तीसगढ़ में छात्रों को संगठित कर राष्ट्रीय आंदोलन की ओर मोड़ा। लोग उन्हें स्वतंत्रता संग्राम के पराक्रमी सेनानी के साथ अपने सुख-दुख का साथी और पथ प्रदर्शक मानते थे। श्री बघेल ने कहा ऐसे सेवाभावी सेनानी का जीवन और विचार हमेशा हमारा पथ प्रदर्शन करता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री भुरवा सिंह वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया
रायपुर, 19 अक्टूबर 2019 - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री भुरवा सिंह वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मूल रूप से बलौदाबाजार जिले के ग्राम दतान (प) निवासी श्री वर्मा का आज रायपुर के देवेंद्रनगर स्थित निवास में निधन हो गया। वे लगभग 93 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ देवेंद्रनगर मुक्तिधाम में किया गया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी सहानुभूति प्रकट की है। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री वर्मा ने महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में संचालित 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसके कारण उन्हें 6 माह की जेल की सजा हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें