किसानों, मजदूरों, महिलाओं और गांव विकास गांधी अनुसार Gandhi Anusar Vikas Gaon Mahila Kisan Majdoor

छत्तीसगढ़ न्यूज़ वेबमीडिया रायपुर 06 अक्टूबर 2019 देश को अहिंसा के जरिए आजादी दिलाने के साथ समाज को जोडने का काम किया महात्मा गांधी ने - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल : गांधी विचार पदयात्रा के तीसरे दिन भखारा में आमसभा को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित
प्रदेश में किसानों के जेब में पैसे होने से मंदी का असर नहीं
28 करोड़ से अधिक की लागत के 17 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के संदेश को आत्मसात करते हुए किसानों, मजदूरों, महिलाओं और गांव के विकास के लिए सतत काम कर रही। गांधीजी ने अहिंसा के पथ पर चलकर देश को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी दिलाई यह अपने आप में एक मिसाल है। महात्मा गांधी ने सामाजिक चेतना लाने के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का काम भी किया। उनके सत्य, अहिंसा और करुणा के संदेश को आगे बढ़ाने यह गांधी विचार यात्रा ऐतिहासिक नहर सत्याग्रह की तपोभूमि कंडेल से गत 4 अक्टूबर से शुरू की गई है। यह पदयात्रा 10 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में समाप्त होगी। इसके साथ सभी विकासखण्डों में 11 से 17 अक्टूबर तक गांधी विचार पदयात्रा आयोजित की जाएगी।
    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ करने का नतीजा है कि उनकें जेब में पैसे हैं और प्रदेश में ऑटो मोबाइल सेक्टर में मंदी नहीं बल्कि वृद्धि हुई है। रामलीला मैदान भखारा में आयोजित आम सभा में विशाल जनसमूह को संबोधित करने के साथ ही मुख्यमत्री श्री बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया। साथ ही 28.22 करोड़  रूपए की लागत के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में कोंडागाँव विधायक श्री मोहन मरकाम ने कहा कि देश का विकास तभी संभव है जब गांव और ग्रामीणों का विकास हो, महिलाएं सशक्त हों, युवाओं को रोजगार मिले, यह गांधी जी का विचार था, इस दिशा में प्रदेश सरकार सतत प्रयासरत है। कार्यक्रम को अभनपुर विधायक श्री धनेंद्र साहू, कुरूद विधायक श्री अजय चंद्राकर ने भी संबोधित किया।
    आमसभा में प्रतिवेदन पाठन कलेक्टर धमतरी श्री रजत बंसल ने किया तथा जिले में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती प्रमिला ध्रुव को मकान की चाबी के साथ ही कार्य पूर्णता का प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री द्वारा सौंपा गया। इस अवसर पर दो वीडियो प्रदर्शित किए गए। इनमें पहला वीडियो ’जब धमतरी भी सत्याग्रह का मिसाल बना’ और दूसरा वीडियो मुख्यमंत्री की सोच और ग्राम स्वराज को साकार करते ग्रामवासी’ शामिल है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, कोंडागांव विधायक श्री मोहन मरकाम, महासमुंद विधायक श्री विनोद चन्द्राकर, सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव मोहला- मानपुर विधायक श्री इन्द्रशाह मंडावी, पण्डरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर, कांकेर विधायक श्री शिशुपाल सोरी सहित अनेक विधायकगण, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, आमजन उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Chhattisgarh News Online, Chhattisgarh Breaking News, Chhattisgarh Government News, Chhattisgarh News Summary, Chhattisgarh News Papers. Chhattisgarh News Channels
  • Bastar News
  • Bijapur News
  • Bilaspur News
  • Dhamtari News
  • Durg News
  • Janjgir-Champa News
  • Jashpur News
  • Kabirdham News
  • Korba News
  • Korea News
  • Mahasamund News
  • Narayanpur News
  • North Bastar News
  • Raigarh News
  • Raipur News
  • Rajnandagon News
  • South Bastar News
  • Surguja News
  • Along with Bhilai News, Kawardha News, Kanker News and Jagdalpur News
    Visit Chhattisgarh @Blogger Blogspot Mega Blog!