छत्तीसगढ़ न्यूज़ वेबमीडिया रायपुर, 8 अक्टूबर 2019 विजयादशमी शुभ संकल्प लेने का पर्व :मुख्यमंत्री : खुर्सीपार में आयोजित विजयादशमी समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खुर्सीपार में आयोजित विजयादशमी समारोह में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विजयादशमी शुभ संकल्प लेने का पर्व है। यहां की समिति लंबे समय से बड़े उल्लास के साथ यह पर्व मना रही है। इतने सुंदर आयोजन के लिए मैं बधाई देता हूँ। उन्होंने कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है और श्रीराम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करता है। इस मौके पर विधायक एवं महापौर श्री देवेंद्र यादव ने भी नागरिकों को संबोधित किया और पर्व की शुभकामनाएं दीं।
बस्ती के बाहर रावण भाठा, बस्ती के अंदर राम : मुख्यमंत्री
भिलाई 3 में आयोजित विजयादशमी कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने नागरिकों को दी पर्व की शुभकामनाएं
रायपुर, 8 अक्टूबर 2019 - विजयादशमी पर्व में भिलाई 3 स्थित मैदान में सम्मिलित होने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि राम हमारे कण कण में बसे हैं। हमारे जीवन की शुरुआत से लेकर अंतिम यात्रा तक राम हमारे जीवन के आधार हैं। छत्तीसगढ़ ने भगवान श्रीराम को दिल में संजोकर रखा है। माता कौशल्या का स्नेह भी इस धरती को मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रावण भाठा शहर के बाहर होते थे, राम बस्ती के अंदर। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम कथा के आदर्शों से हमारा जीवन समृद्ध हुआ है। आज यहां पर रामलीला मंडली ने सुंदर राम कथा का मंचन किया। मैं राम लीला मंडली के कलाकारों को भी पर्व की बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि इस बार भिलाई 3 स्थित दशहरा मैदान में 21 वी बार यह आयोजन हो रहा है। मुझे हर बार यहां शामिल होकर बहुत खुशी मिलती है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने भी नागरिकों को विजयादशमी पर्व की बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें