छत्तीसगढ़ न्यूज़ वेबमीडिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जाना ई.व्ही.व्ही.एम. और व्ही.व्ही.पैट मशीन की कार्यप्रणाली : राजनीतिक दलों के समक्ष ई.व्ही.एम. और व्ही.व्ही.पैट का प्रदर्शन
रायपुर, 27 सितम्बर 2018 छत्तीसगढ़ राज्य के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में ई.व्ही.व्ही.एम.और व्ही.व्ही. पैट मशीन की कार्यप्रणाली को जाना और समझा। प्रतिनिधियों ने जिज्ञासा से ई.व्ही.व्ही.एम.और व्ही.व्ही. पैट मशीन के संबंध में सवाल पूछे और अपनी शंकाओं का भी समाधान पाया।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू ने विभिन्न राजनीतिक दलों के उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए सवालों का न केवल समाधान किया अपितु भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्र्शी बिन्दुओं की भी जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर एवं सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री पुलक भट्टाचार्य ने ई.व्ही.व्ही.एम.और व्ही.व्ही. पैट मशीन की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया यह मशीन पूरी तरह से सुरक्षित है। अत्याधुनिक तकनीक से तैयार की गई इस एम-3 जनरेशन की मशीन से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में मतदान कराया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शी बिन्दुओं के अनुरूप जिन मशीन से मतदान कराया जाएगा, उन मशीनों के सीरिज नम्बर की जानकारी तथा सूची सभी राजनीतिक दल, संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकेंगे। वर्तमान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत उपयोग में लाई जा रही प्रादर्श मशीनों का उपयोग मतदान कार्य में नहीं किया जाएगा। मतदान कार्य के लिए उपयोग में लाई जा रही मशीन के सीरिज नम्बर अलग होंगे। राजनीतिक दलों केे प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि जिन मशीनों से मतदान कराया जाएगा उसकी जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त ई.व्ही.व्ही.एम.और व्ही.व्ही. पैट मशीन की सूची से मिलान कर सकते हैं। बैठक में राजनीतिक दलों के उपस्थित प्रतिनिधियों को ई.व्ही.व्ही.एम.और व्ही.व्ही. पैट मशीन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. एस. भारतीदासन, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री यू.एस. अग्रवाल ने भी ई.व्ही.एम और व्ही.व्ही.पैट मशीन के बारे में उपस्थित प्रतिनिधियों को जानकारी दी। इस अवसर पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, इंडियन नेशनल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, छत्तीसगढ़ संयुक्त जातीय पार्टी, छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी, लोकतंत्र कांग्रेस पार्टी, पृथक बस्तर राज्य पार्टी, आजादी का अंतिम आंदोलन, भारतीय प्रजातांत्रिक शुद्ध गांधीवादी कृषक दल और अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष हुआ ईव्हीएम और व्ही.व्ही.पैट का प्रदर्शन
रायपुर, 27 सितम्बर 2018 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आज गुरूवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष ईव्हीएम और व्ही. व्ही. पैट मशीन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों ने ईव्हीएम और व्ही. व्ही. पैट मशीन के बारे में दी गई जानकारी को जनोपयोगी बताया और बड़ी उत्सुकता से इस मशीन की कार्यप्रणाली से अवगत होते हुए इसे देखा और जाना।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू के मार्गदर्शन में मास्टर ट्रेनर एवं सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री पुलक भट्टाचार्य ने मीडिया प्रतिनिधियों को इस मशीन की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. एस. भारतीदासन, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री समीर विश्नोई, डॉ. के.आर. आर. सिंह, श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री यू.एस. अग्रवाल, श्री अरविंद शर्मा सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारीगण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें